अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 5 मार्च को होगा सायकल रैली

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं की सेहत के प्रति जगरूकता लाने के उद्देश्य से 5 मार्च रविवार को जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सायकल रैली का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि इस वर्ष महिला दिवस का थीम”हेल्थी विमेन-हेल्थी इंडिया” है। जिसके तहत सायकल रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर यह रैली सीएमएचओ कार्यालय से सुबह 6.30 बजे शुरू होगी। इसके साथ ही जिले के सभी विकासखंडों और वेलनेस केंद्रों में भी रैली का आयोजन होगा। रैली में सम्मिलित प्रतिभागियों के शुगर,बीपी और एचबी की निःशुल्क जाँच की सुविधा उपलब्ध रहेंगी। श्री महिस्वर रैली में अधिक से लोगो को शामिल होने की अपील की है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!