कुनकुरी पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न : सद्भावपूर्ण माहौल में रंगों का पर्व होली मनाने प्रशासन ने की अपील

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

रंगों का पर्व होली और शब-ए-बारात सद्भावपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी। शहर की परंपरा एवं सद्भाव बनाए रखने का होगा प्रयास। कानून एवं व्यवस्था तथा नियम के अनुपालन बनाए रखने के लिए कुनकुरी पुलिस ने चाक चौबंध व्यवस्था कर रही है। एसडीएम कुनकुरी अजय किशोर लकड़ा की अध्यक्षता में सोमवार को कुनकुरी पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष होली 8 मार्च एवं शब-ए-बारात 7 मार्च 2023 को मनायी जाएगी।

एसडीएम श्री लकड़ा ने कहा कि होली उमंग उत्साह और उल्लास का त्यौहार है उसे उसी रुप में मनाएं। कुनकुरी शहर की सद्भावपूर्ण परंपरा को बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। तेज आवाज वाले मोटरसाईकिलों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नशे के सेवन से बचने की भी अपील की है। इसके साथ ही अनजाने में किसी पर रंग लगा देने पर विवाद की स्थिति से बचने की सलाह दिए। होलिका दहन पर बिजली के तारो से दूरी बनाते हुए करने को कहा गया है। थाना प्रभारी एल आर चौहान ने भी उपस्थित नागरिकों से नगर में आयोजित होने वाले होली पर्व पर प्रशासन की ओर से किया जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। खालीद सिद्दीकी ने शब-ए-बारात के संबंध में बताया कि 7 मार्च को रात्रि में मनाई जाएगी। उन्होंने रात्रि में पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रखने कहा। बैठक में एसडीएम अजय किशोर लकड़ा, सीएमओ नगर पंचायत पुष्पा खलखो, के साथ नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!