फरियाद लेकर पहुंचा था जनदर्शन में तत्काल समस्या का किया गया निराकरण, महादेव बरवा ने कलेक्टर और जशपुर जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद

Advertisements
Advertisements

कलेक्टर जनदर्शन उसी दिन महादेव बरवा के बकाया राशि का भुगतान करवा दिया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल जनदर्शन में आने वाले आवेदनों का गंभीरता से निराकरण कर रहे हैं। विगत दिवस पत्थलगांव तहसील के ग्राम तिलडेगा निवासी महादेव बरवा का स्थायी निवासी के द्वारा कलेक्टर को आवेदन किया गया की उनका ई.पी.ओ.एस. (पी.डी.एस.) दुकान का संचालन ग्राम पंचायत तिलडेगा, दुकान क्रमांक 562008027 जो कि वर्ष 2005 से लेकर अप्रैल 2022 तक मेरे द्वारा संचालन किया गया। जिसकी भुगतान राशि शासन द्वारा देय बाकी है जिसकी राशि पंचायत के छ.ग. राज्य ग्रामीण बैंक पत्थलगांव खाता क्रमांक 5918033653 में 15319.00 एवं 20348.00 कुल रुपये 35,667.00 ग्राम पंचायत तिलडेगा सरपंच एवं सचिव के द्वारा भुगतान हेतु अत्याधिक विलंब किया जा रहा है। उन्होंने कलेक्टर से बकाया राशि भुगतान करवाने का आग्रह किया। जिस पर कलेक्टर ने आज ही जनदर्शन में उनका बकाया राशि का भुगतान करवा दिया गया है।

कलेक्टर जनदर्शन में महादेव बरवा के आवेदन का तत्काल आवेदन का निराकरण होने पर उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने जिला प्रशासन और कलेक्टर को धन्यवाद दिया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!