जशपुर कलेक्टर ने तत्काल लासियस लकड़ा का बनवाया कार्ड, हितग्राही ने जिला प्रशासन और कलेक्टर का जताया आभार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने ने आज जशपुर विकासखण्ड के ग्राम रूपसेरा जामटोली निवासी लासियस लकड़ा का तत्काल अंत्योदय राशन कार्ड बनाया।

लासियस लकड़ा ने कलेक्टर को आग्रह किया था कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है। उम्र के इस पड़ाव में राशन कार्ड नहीं बनाने से काफी दिक्कत आ रही है। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल खाद्य विभाग को लासियस लकड़ा का राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। अपने हाथ में राशन कार्ड पाकर लासियस बहुत खुश हो गया और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Related posts