छेड़खानी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में

आरोपी संतोष घृतलहरे के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 146/2023 धारा 354, 354क, 506 भादवि किया गया पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा

अकलतरा : प्रकरण के विषय मे मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि आरोपी संतोष घृतलहरे के द्वारा प्रार्थिया से जबरदस्ती छेड़खानी किया गया एवं किसी को भी बताने से जान से मारने की धमकी दिया गया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 146/2023 धारा 354, 354क, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी के उसके घर मे रहने की सूचना प्राप्त होने पर आरोपी संतोष घृतलहरे उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 तरौद को  दिनांक 09 मार्च 23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक उमेश साहू, हायक निरीक्षक अरुण सिंह, हिला प्रधान आरक्षक अनिता पाटले, आरक्षक राघवेन्द्र घृतलहरे का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts