सड़क हादसा : ससुराल लौट रहा पुलिस जवान हुआ दुर्घटना का शिकार, मौके पर ही हुई मौत, कार सड़क से उतरकर कई बार खाई पलटी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी : अपनी ससुराल आया हुआ पुलिस का जवान अपने परिचितों से मिलकर वापस अपनी ससुराल जामबहार तपकरा लौट रहा था। सिहारजोरी के पास अचानक कार अनियंत्रित होने के कारण कई बार पलट गई और हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। ज्ञातव्य है कि कुनकुरी-लवाकेरा राजमार्ग का निर्माण कार्य विगत लम्बे समय से धीमी रफ्तार से चल रहा है और निर्माण के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन न करने के कारण आये दिन दुर्घटनाएं घट रही है, लोग निरंतर हादसों के शिकार हो रहे है।

प्रारंभिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के उपरांत कुनकुरी विधायक यूडी मिंज भी राजधानी जाते वक्त स्थल पर पहूंच गये थे और दुर्घटना के शिकार जवान को 108 के माध्यम से कुनकुरी भेजने की व्यवस्था उनके द्वारा की गई।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के शिकार हुए जवान की पहचान युगल किशोर सिन्हा के रूप में हुई है तथा वर्तमान में बालोद थाना में पदस्थापना बताई जा रही है। तपकरा जामबहार में अपनी ससुराल आया हुआ जवान कुनकुरी क्षेत्र में भी सेवारत रहा है। अपने परिचितो से मिलकर अकेले वापस लौटने समय सिहारजोरी के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई जिसमें उसकी मृत्यु हो गई।

थाना प्रभारी तपकरा एस आर भगत से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मृत जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मृत जवान का शव कुनकुरी अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!