अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में शामिल हुए कलेक्टर बंसल, स्व सहायता समूह के महिलाओं के बने उत्पादों को सराहा

Advertisements
Advertisements

अंबुजा फाउंडेशन ने महिलाओं किया सम्मान,स्कूलों को वितरित किए कंप्यूटर व अन्य शिक्षण सामग्री

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्टर रजत बंसल ने अंबुजा सीमेंट द्वारा अर्जुनी में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रजत बंसल पहुंचकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत कार्यरत स्व सहायता समूह के दीदियों का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने कहा कि सरकार महिलाओं के रोजगार और आर्थिक स्थिति में बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इसका सही परिणाम भी देखने के लिए मिल रहा है आज महिलाएं पूर्ण रूप से सक्षम हो रही है। उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद को देश विदेश में पहचान मिल रही है। महिलाओं का यह प्रयास बहुत ही अच्छा है जो ग्रामीण परिवेश में रहकर एक सफल उद्यमी बनकर उभर रही है.

इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा बनाया गए विभिन्न उत्पादों की स्टॉल लगाए गए कलेक्टर ने सभी स्टालों पर पहुंचकर महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की जानकारी ली व स्वयं भी खरीदी की। इन उत्पादों  को और अधिक पहचान मिले बिक्री हो इसके लिए अंबुजा फाउंडेशन को विशेष कार्य करने के निर्देश दिए।

स्कूलों को दिए गए कम्प्यूटर, टेबल फ्रिज सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री

इस कार्यक्रम के दौरान अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा स्कूलों में आधुनिक शिक्षा पद्धति को बढ़ावा देने हेतु कंप्यूटर,टेबल फ्रिज व आवश्यक शैक्षणिक सामग्री दी गई स्व सहायता समूह के माध्यम से संचालित की जा रही स्वरोजगारोन्मुखी योजनाओं से ग्रामीण परिवेश में पली बड़ी महिलाओं में आत्म निर्भरता का बोध हुआ है। महिलाएं अब पारंपरिक उत्पादो को नए रूप में लाकर विशेष कार्य कर रहीं हैं । जो कि वर्तमान समय में महिलाओं की आत्म निर्भरता को उजागर करता है। प्रदेश सरकार स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। यह जन कल्याणकारी अभियान के अन्तर्गत आजीविका एवं कौशल विकास के तहत कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की अनेक महिलाओं ने विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि समूह से जुड़ने से पूर्व उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति अच्छी नहीं थी,लेकिन समूह से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्तर मे बड़ा बदलाव आया है। सामाजिक स्थिति अच्छी होने के साथ-साथ परिवार समाज एवं देश में उनकी महत्ता बढ़ी है। आजीविका मिशन के माध्यम से रोजगारोंमुखी प्रशिक्षण प्राप्त करके समूह एवं बैंक से ऋण प्राप्त करके अपना स्वयं का व्यवसाय संचालित कर रहीं है। इस कार्यक्रम के दौरान सभी स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी साथ ही अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री रोमा श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी सीएस ध्रुव के साथ अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!