जशपुर कलेक्टर ने पत्थलगांव के समीप एनएच में चल रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं समयावधि में पूर्ण कराने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल आज विकासखण्ड पत्थलगांव के समीप बेलडेगी में राष्ट्रीय राजमार्ग में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव,  निर्माण एजेंसी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने बेलडेगी में चल रहे निर्माण कार्या का अवलोकन करते हुए कार्य में तेजी लाने एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस हेतु समांतर कार्य प्रारंभ करने, मानव संसाधन व मशीनरी बढ़ाने की बात कही। साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कार्यप्रगति हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने एवं दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।

निर्माण एजेंसी ने कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि बेलडेगी से झंडा घाट के मध्य पीक्यूसी वर्क किया जा रहा है। साथ ही एनएच में पोंगरो से कुनकुरी के मध्य भी 2 अलग अलग टीम द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। साथ ही एनएच में पुल पुलिया का निर्माण भी किया जा रहा है।

Related posts