जशपुर : जनहानि के 1 मामलें में प्रभावित परिजनो हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम मक्कापुर निवासी स्व. देवार साय को मधुमक्खी के काटने से 21 सितम्बर 2020 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पुत्री टिंगो धनकी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Related posts