जशपुर : फायर फाइटर का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं ने तत्काल पाकरगांव पहुंचकर आग पर पाया काबू

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कौशल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री प्रकाश यादव ने बताया कि 23 मार्च 2023 को पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम पाकर गांव में आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर फाइटर का कोर्स करने वाले युवाओं को तत्काल पाकर गांव भेजा गया जहां युवाओं ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पा लिया गया। जिला  प्रशासन द्वारा जशपुर जिले के 21 युवाओं को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत फायर फाइटर कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया हैं। और सभी युवाओं को हैदराबाद की जी.फोर.एस सिक्योरिटी कंपनी में रोजगार मिला हैं।

Related posts