किसान मानसाय अपने खेत में डबरी निर्माण कर मछली पालन के साथ ही अन्य फसल लेकर बढ़ा रहे अपनी आमदनी, शासन की योजनाओं से किसानों को मिल रहा सीधा लाभ

Advertisements
Advertisements

परिवार की जरूरतों को पूरा करना अब हुआ आसान- किसान मानसाय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

जशपुर. प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों के आय में वृद्धि एवं उन्हें आजीविका के अन्य साधन उपलब्ध कराने के तथा उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा मनरेगा के माध्यम से कुंआ, डबरी, तालाब सहित अन्य योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत गांवों के विकास को दृष्टिगत रखते हुए लगातार सभी गांवों में आवश्यकतानुसार किसानों को पात्रता कीे श्रेणी में योजना के तहत् लाभ दिया गया है। इसी तारतम्य में पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम सुरजगढ़ के 55 वर्षीय किसान श्री मानसाय को खेती किसानी के साथ ही मछली पालन के लिए प्रोत्साहित करने हेतु उनके जमीन पर डबरी का निर्माण कराया गया है। जिससे किसान मानसाय के दिनचर्या में काफी बदलाव आया है। किसान मानसाय बताते है कि डबरी के निर्माण हो जाने से वह अपने 4 एकड़ भूमि पर अनेक प्रकार की सब्जियांे के साथ फसल भी ले पा रहें हैं। जिससे उनके आय में वृद्धि हुई है।

किसान मानसाय ने बताया कि डबरी निर्माण के पूर्व वह सिर्फ बरसात के पानी पर ही सिंचाई के लिए निर्भर रहते  थे। परंतु शासन के द्वारा उन्हें डबरी निर्माण की स्वीकृति देने के बाद वह अब न सिर्फ धान की फसल लेते है बल्कि प्रत्येक सीजन में होने वाले सब्जियां भी उगा कर बाजारों में विक्रय करते है। उन्होंने बताया कि डबरी से सिंचाई का एक माध्यम बढ़ा, वहीं आय के लिए एक साधन और बढ़ गया। किसान मानसाय ने बताया कि डबरी निर्माण हो जाने से वह डबरी में मछली पालन भी करते है। मछली पालन से लगभग 20 हजार रुपए की आमदनी हो जाती हैं।  अब उन्हें अपने परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करने में आसानी हो रही है। मानसाय ने डबरी निर्माण के लिए जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ शासन को धन्यावाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि वे अपने आस-पास के सभी किसानों को डबरी निर्माण कर मत्स्य पालन के लिए भी प्रोत्साहित करते है ताकि वे भी अपने परिवार के पालन पोषण के लिए अतिरिक्त आमदनी अर्जित करने के लिए साधन बढ़ा सके।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!