जशपुर विधायक की उपस्थिति में बगीचा के सन्ना में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम सम्पन्न, विवाह समारोह में 26 नवविवाहित जोड़े बंधे विवाह के पवित्र बंधन में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर विधायक विनय भगत की उपस्थिति में आज बगीचा विकासखण्ड के सन्ना में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 26 नवविवाहित जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। विधायक श्री भगत ने  सभी वर वधु को परिणय सूत्र में बंधकर नवजीवन में प्रवेश पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला व बाल विकास श्री अरुण पांडेय, मोहन भगत, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने भी नव जोड़ो को शुभासीष प्रदान किया।

Related posts