40 पाव अवैध देशी मदिरा के साथ एक महिला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाना बलौदा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही !

Advertisements
Advertisements

महिला आरोपी जानमती बिंद उर्फ गुडडी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

बलौदा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02 अप्रैल 2023 को अवैध शराब रेड कार्यवाही पर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबिर सूचना मिला कि जानमती बिंद उर्फ गुडडी निवासी झपेली अवैध रूप से देशी मंदिरा प्लेन शराब बिक्री करने के लिए अपने घर के आंगन में रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रही है। जिसकी मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपिया के घर पर दबिश दिया गया।

महिला आरोपी जानमती बिंद

महिला आरोपी जानमती बिंद उर्फ गुडडी से 40 पाव देशी प्लेन मदिरा शराब सील बंद कीमती 3200/- रूपये मिला, उक्त शराब को समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपिया सदर जानमती बिंद उर्फ गुडडी पिता दसमी प्रसाद उम्र 47 वर्ष साकिन वार्ड नं. 14 झपेली थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से दिनांक 02 अप्रैल 2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु भेजा गया है।

इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी बलौदा उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी,  प्रधान आरक्षक शेख सफी उल्लाह, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, आरक्षक अमन राजपूत, आरक्षक सत्यप्रकाश भारद्वाज, हिला आरक्षक करूणा खैरवार का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!