कुनकुरी नगर में दिखा छत्तीसगढ़ बंद का व्यापक असर, दुकानों में लटका रहा ताला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: बेमेतरा में हुई हिंसा के बाद विहिप ने छत्तीसगढ़ बंद करने का आह्वान किया था, जिसका असर कुनकुरी में भी दिखने को मिला है। अधिकांश दुकानों में ताला लटका नजर आ रहा है। इस घटना के बाद सभी विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकताओं में काफी आक्रोश है। जिसका बीजेपी के कार्यकर्ताओ ने भी समर्थन किया है। जानकारी के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बंद करवाने के लिए निकले, जिनके साथ भाजपा नेता भी शामिल रहे। आम नागरिको की सुविधा एवं सहायता हेतु नगर में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात हैं।

विश्व हिन्दू परिषद ने छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में बीते दिनों एक विशेष वर्ग की ओर से की गई हत्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विश्व हिंदू परिषद ने आज 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। सभी व्यापारियों से दुकानें बंद कराई जा रही है। बाजार बंद रखने के लिए व्यावसायियों से अनुरोध किया गया था। कुनकुरी में दुकान, बाजार सब पूरी तरह से बंद है। लोगों ने स्वयं बंद का समर्थन किया है।

इस बंद के आव्हान को लेकर पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा थाने में शांति समिति की बैठक भी ली गई थी जिसमें व्यापारियों द्वारा भी बंद को अपना समर्थन दिये जाने की जानकारी दी गई थी। सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखने हेतु सहमति प्रदान किये थे।  

Related posts