कुनकुरी अंचल में लहराया भगवा ध्वज, गूंजे जय श्री राम के नारे, एकल अभियान ग्राम स्वराज मंच की निकली विशाल भगवा यात्रा के रूप में मोटरसायकल रैली

Advertisements
Advertisements

दर्जनों गांव तक पहूंचाया हिन्दू एकता एवं जागरण का संदेश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी : एकल अभियान से सम्बद्ध ग्राम स्वराज मंच एवं अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित हिन्दू स्वाभिमान जागरण भगवा यात्रा के अन्तर्गत विशाल मोटरसाईकिल रैली का आयोजन किया गया। भगवा यात्रा का पूरे मार्ग में अनेक स्थानों पर ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कानून एवं ट्रेफिक व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस प्रशासन द्वारा उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर के मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा एसडीओपी कुनकुरी संदीप मित्तल के निर्देशन में व्यापक इंतजाम किये गये थे।

मंगलवार को आयोजित हुई इस मोटरसाईकिल रैली का शुभारंभ ग्राम जयकारी के सभा मण्डप से किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो बाईक सवार हिन्दु श्रद्धालुओं के साथ एकल अभियान ग्राम स्वराज मंच, अन्य सामाजिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

बाईक रैली अपने निर्धारित स्थल ग्राम जोकारी से प्रारंभ होकर बेहराटोली, केराडीह, दमगड़ा, चिटकवाईन, आंदिल सरना, हस्तिनापुर, चरईमारा, नवाटोली, नारायणपुर, रानीकोम्बो, बनकोम्बो, जामचुवां, छापरटोली, टुकूटोली, गिनाबहार होकर कुनकुरी के मंगलभवन पुरानी बस्ती, से टॉकीज मोड़, जय स्तम्भ पहूंची जहां रैली का स्थानीय अग्रवाल समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यहां से रैली बस स्टैण्ड पहूंची जहां रैली के आयोजन के संबंध में लोगो को जानकारी दी गई। रैली बस स्टैण्ड से अस्पताल चौक पहूंची जहां भी रैली का जैन समाज द्वारा स्वागत किया गया। इससे पूर्व भगवा यात्रा के नगर प्रवेश पर मंगल भवन के समीप माहेश्वरी समाज एवं नगर के टाकीज चौक पर साहू समाज द्वारा भी स्वागत किया गया।

कुनकुरी नगर भ्रमण के बाद रैली सलियाटोली, महुवाटोली, गिरहलडीह होकर अपने अंतिम पड़ाव लोधमा ग्राम पहूंची जहां भव्य स्वागत के उपरांत रैली का समापन किया गया। रैली में सम्मिलित श्रद्धालुओं ने भी स्वयं प्रकट महादेव मंदिर के आयोजन में भण्डारा प्रसाद ग्रहण किया।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!