जशपुर : मतदान दलों के गठन के लिए कर्मचारियों की डेटा प्रविष्टि एप्लीकेशन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा आम निर्वाचन-2023 हेतु मतदान दलों के गठन के लिए कर्मचारियों की डेटा प्रविष्टि एप्लीकेशन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए है। उप जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए मतदान दलों के गठन हेतु कर्मचारियों की डेटाबेस तैयार करने के लिए कर्मचारी डेटा प्रविष्टि सॉफ्टवेयर वर्जन 3.6 प्राप्त हुआ है। जिसमें विभाग प्रमुखों द्वारा अपने कर्मचारी भेजकर डाटा एंट्री का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण किया जाना है। तत्पश्चात् कार्यालय प्रमुखों को समस्त कर्मचारी का पूर्ण कर लिए जाने के संबंध में प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

उप जिला निर्वाचान अधिकारी ने डेटा प्रविष्टि के लिए विभाग प्रमुखों को जानकारी के साथ डाटा एंट्री हेतु कर्मचारी भेजने के लिए कहा है। जिसमें सभी कर्मचारियों का नाम, मतदाता सूची में पंजीकृत हो तथा ईपिक न होने पर संबंधितों से तत्काल ईपिक तैयार किया जा कर ईपिक नम्बर डाटाबेस में अनिवार्यतः प्रविष्टि किये जाए। सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के बैंक एकांऊट की जानकारी सही-सही हो, ताकि मानदेय राशि संबंधित के खाते में ऑनलाईन ट्रान्सफर की जा सके। सर्विस बुक का पृष्ट जिसमें जन्म तिथि, गृह जिला अंकित हो।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!