जशपुर : नगरीय क्षेत्रों के पेट्रोल पम्प संचालकों से प्रदूषण जांच केन्द्र की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित

26 अप्रैल तक इच्छुक आवेदक कर सकते हैं आवेदन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छत्तीसगढ़ मोटरयान प्रदूषण जांच केन्द्र योजना 2001 अंतर्गत् जशपुर जिले के नगरीय क्षेत्रों हेतु पेट्रोल पम्प संचालकों से प्रदूषण जांच केन्द्र की स्थापना के लिए 26 अप्रैल 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

जिला परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बगीचा एवं शंख (लोदाम) में प्रदूषण् जांच केन्द्र की स्थापन के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस प्रकार पत्थलगांव में चलित (मोबाइल) प्रदूषण जांच केन्द्र की स्थापना हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए परिवहन कार्यालय जशपुर से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts