बिग ब्रेकिंग: युवती पर ईंट से किया जानलेवा हमला, लहूलुहान स्थिति में अस्पताल पहुंची और करने लगी हंगामा, हमलावर युवक पुलिस के शिकंजे में…घटना का कारण जानने जुटी कुनकुरी पुलिस

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

कुनकुरी: नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लगभग 4 बजे नगर के बालक शाला कुनकुरी के समीप एक युवती को युवक ने सर पर बेरहमी से पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने कुनकुरी पुलिस को सूचना दी जिसके बाद कुनकुरी पुलिस मौके पर पहूंची। घायल युवती को स्थानीय सहायता से अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका ईलाज जारी है। घटना के बाद युवक मौके से भाग गया था लेकिन उसे भी नागरिकों की मदद से पकड़ लिया गया और पुलिस से थाने ले आई है।

मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आज शाम 4 बजे शहर के बीचो बीच बालक शाला के बगल में नशे में धुत्त युवक एक युवती को ईंट से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। घायल युवती को अस्पताल भेजा गया है वहीं हमलावर युवक को कुनकुरी थाने ले जाया गया है। आईजी सरगुजा के निर्देश पर बने पुलिस बीट व्हाट्सएप ग्रुप में घटना की सूचना मिलते ही एएसआई मनोज साहू, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, आरक्षक सन्तोष भगत, ओमप्रकाश भगत, निरोज कुजूर के साथ मौके पर पहुंचे। शासकीय बालक माध्यमिक शाला से लगे गली के रास्ते में एक युवती खून से लथपथ पड़ी हुई थी। वहां मौजूद शहर के मुख्य पुजारी मदन महाराज ने बताया कि रास्ते से गुजरते समय झुंड से चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तो देखा कि एक लड़का एक लड़की को ईंट से उसके सिर पर मार रहा था।जिसे देखकर उन्होंने उसे रोकने के लिए आवाज दी। उसी समय और भी लोग उधर से गुजर रहे थे उन्होंने भी हल्ला मचाना शुरू किया। जिसे देखकर लड़का वहां से भाग निकला लेकिन मोबाइल वहीं छोड़ दिया। पुलिस इधर घायल लडक़ी को ऑटो से अस्पताल भेजी और शहर के युवा समाजिक कार्यकर्ता गोविंद शर्मा,रमन शर्मा,नीरज गुप्ता,पूरन गुप्ता हमलावर युवक को पकड़कर ले आये और पुलिस के हवाले किया।

इधर थाना प्रभारी एल.आर.चौहान ने बताया कि युवक -युवती दोनों नशे में हैं।लडक़ी के सिर पर गम्भीर चोट है। जिसे इलाज के लिए जशपुर रेफर किया गया है।वहीं ईंट से मारनेवाला युवक भी नशे में है। जो अपना नाम अमृत किस्पोट्टा पिता मुक्ति किस्पोट्टा उम्र 27 वर्ष निवासी जामटोली,कुनकुरी बता रहा है।घटना पर कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!