जिला जेल जशपुर के 23 बंदियों को दिया जा रहा सिलाई प्रशिक्षण, बंदियों द्वारा तैयार कपड़ों को स्थानीय बाजार में किया जायेगा विक्रय

विक्रय कर प्राप्त आमदनी को बंदियों को भी प्रदाय किया जाएगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला जेल जशपुर में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत 23 बंदियों को सेविंग मशीन ऑपरेटर कोर्स के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संपूर्ण कोर्स की अवधि 3 माह की है। प्रशिक्षण के दौरान बंदियों को सिलाई से संबंधित सभी बारीकियां सिखाई जा रही है। प्रशिक्षण समापन पश्चात बंदियों द्वारा तैयार कपड़ों को स्थानीय बाजार में विक्रय कर उससे प्राप्त आमदनी को  बंदियों को भी प्रदाय  किया जाएगा।

Related posts