प्रोजेक्ट उन्नति के अन्तर्गत सब्जी नर्सरी एव खेती प्रबंधन पर प्रशिक्षण प्रारंभ, गांव के किसान को जैविक खाद, जीवामृत, ब्रह्मास्त्र बनाने विधि की दी जा रही जानकारी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल  एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन पर प्रोजेक्ट उन्नति के लिए मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में 100 दिवस रोजगार पूर्ण किए श्रमिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनपद पंचायत कांसाबेल अंतर्गत रीपा ग्राम पंचायत चेटबा में 35 जॉबकार्डधारी परिवार के सदस्यों को आरसेटी के माध्यम से सब्जी नर्सरी एवं खेती प्रबंधन विषय पर 4 मई से 13 मई तक 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मास्टर ट्रेनर कुश कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रशिक्षण में हितग्राहियों को प्रतिदिन हम जो सब्जी खाते हैं वे सब्जियां रसायनिक न होकर जैविक हो, उसकी समस्त जानकारी प्रदाय की जा रही है।प्रत्येक पुरुष को प्रतिदिन 300 ग्राम एवं महिलाओं को 275 ग्राम सब्जियां खाने की आवश्यकता होती है, उसकी जानकारी नहीं होती है साथ उसकी पूर्ति कैसे की जाए उसकी जानकारी प्रदाय की जा रही है।गांव के किसान को जैविक खाद, जीवामृत, ब्रह्मास्त्र बनाने की विधि की जानकारी दी जा रही है।महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराना है तथा ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका का सृजन करना है, इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु ग्रामीणों को प्रशिक्षण प्रदाय कर आजीविका सम्वर्धन किया जा रहा है।प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय आरसेटी के डायरेक्टर अरुण अविनाश मिंज के मार्गदर्शन में फैकल्टी विकाश कुमार सिन्हा के द्वारा किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!