जनदर्शन : जशपुर कलेक्टर ने तेज कुँवर टोप्पो के खाता में होने वाली हेरा फेरी के समस्या का करवाया तत्काल निराकरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने तेज कुँवर टोप्पो के खाता में होने वाली हेरा-फेरी के समस्या का त्वरित समाधान करवाया। मनोरा विकासखण्ड के ग्राम कांटाबेल निवासी भिनसेंट टोप्पो ने छ.ग. राज्य ग्रामीण बैंक मनोरा के अपने खाता में हेरा फेरी के संबंध में कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन किया गया था। उन्होंने अपने खाते में जमा पीएम किसान की राशि निकासी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा निकासी के दौरान के.वाईसी पूर्ण नहीं होने की जानकारी बैक के द्वारा दी गई और नाम सुधार करने के लिए कहा गया। सुधारने के बाद राशि निकालने के लिए बैलेस चेक कराने पर 795 रूपए खाता में बताया गया। जिसके संबंध में शाखा प्रबंधक से चर्चा करने पर उचित सहयोग प्रदान नहीं किया गया। जिसके समाधान के लिए कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन किया गया था जिस पर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए तेज कुवर टोप्पो के प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए थे। जिस पर अमल करते हुए श्री तेज कुवर टोप्पो के खाता में समस्त राशि का हस्तांतरण कर दिया गया है और वर्तमान में श्री टोप्पो के खाते से उनकी बेटी इन्दु टोप्पो द्वारा राशि का आहरण भी किया गया है जिसकी पुष्टि उनकी पुत्री ने फोने के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर श्री प्रताप विजय खेस्स से बात करके की है।

Related posts