साय जी पर मुख्यमंत्री का दिया बयान आदिवासी समाज का अपमान, आदिवासी समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा

Advertisements
Advertisements

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर दिये बयान पर माफी मांगे भूपेश बघेल

भाजपा अजजा मोर्चा पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी: विकास मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पर की गई गोबर वाली ओछी टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनका बयान आदिवासी समाज का अपमान है और आदिवासी समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने बयान पर माफी मांगने की चेतावनी देते हुए उन्होंने बताया कि कल पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा भूपेश बघेल का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेगा।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओछी टिप्पणी से यह साबित होता है कि सत्ता के नशे में चूर भूपेश बघेल सारी नैतिकता भूल चुके हैं। भाजपा द्वारा गोबर घोटाले की बात उठाए जाने से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इतने विचलित क्यों हो रहे है? क्या वाकई भूपेश बघेल गोबर घोटाले में लिप्त तो नहीं हैं?

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!