जैसा नेतृत्व, वैसे अफसर : 27 करोड़ का घोटाला, महापौर जिम्मेदारी से बच नहीं सकते – केदार गुप्ता

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने राजधानी की नगर निगम में 27 करोड़ के यूनिपोल घोटाले के संबंध में महापौर एजाज ढेबर के बयान पर  प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस की यह कार्यशैली जनता अच्छी तरह जानती है कि पहले भ्रष्टाचार करो और कराओ, अफसरों को मोहरा बनाओ और जब भ्रष्टाचार खुलकर सामने आ जाए तो कार्यवाही के नाम पर बयान बाजी करो। यदि रायपुर महापौर भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्क होते तो यह घोटाला होता ही नहीं। इसके लिए कसूरवार खुद महापौर हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि रायपुर नगर निगम स्मार्ट सिटी के पैसों का कैसा दुरुपयोग कर रही है और कितना भ्रष्टाचार हो रहा है, नियम कायदों की किस तरह धज्जियां उड़ा रही है, यह किसी से छुपा नहीं है।सौंदर्यीकरण के नाम पर भ्रष्टाचार कांग्रेस शासित रायपुर नगर निगम की उपलब्धियों में शुमार है। राजधानी के वीआईपी चौक तक बिना टेंडर के कैसे डिवाइडर  पर कलाकारी की गई, यह भी शहर की जनता ने देखा है। अब 27 करोड़ का यूनीपोल घोटाला सामने आया है तो रायपुर महापौर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। जब यह बड़ा घोटाला हो रहा था तो किसके संरक्षण में हो रहा था। राजधानी की जनता यह जानना चाहती है।

 भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि अकेले रायपुर ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेतृत्व में चल रही सभी नगर निगम में इसी तरह का भ्रष्टाचार चल रहा है। महापौर अपनी चमड़ी  बचाने के लिए केवल अफसरों पर दोष मढ़ रहे हैं तो नगर निगम का नेतृत्व करने के लिए सीधे तौर पर वह जिम्मेदार हैं कि नगर निगम में जो भी घपले घोटाले हो रहे हैं, उन्हें रोकना उनकी जिम्मेदारी थी। जिसे उन्होंने नहीं निभाया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!