भूपेश है,तो भ्रष्टाचार है – पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर कसा तंज

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से ऐसा एक दिन भी नहीं है कि  जब जनता परेशान न रही हो। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और उनकी सरकार आज भ्रष्टाचार और कमीशन के डोर पर चल रही है। जिस तरह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के मामले रोज एक के बाद एक सामने आ रहे हैं इससे स्पष्ट है पूरे प्रदेश में कांग्रेस का भ्रष्टाचार का राज कायम है।

श्री कौशिक ने कहा  शराब,रेत,जमीन सहित ऐसे कई घोटाले हैं। जिसे लेकर कांग्रेस कीर्तिमान कायम कर रही है। अभी तो सही तरीके से कैम्पा फंड,डीएमएफ के जांच होने बाकी है। जिसके बाद कई खुलासे होने है। प्रदेश सरकारी राशि का गलत उपयोग तो कांग्रेस के ही राज हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से कांग्रेस का “एल.आई.सी” चल रहा है।  एल  फॉर लिकर घोटला, आई फॅार आयरन घोटाला, सी फॉर कोल घोटाला इन सबको कांग्रेस अपने अवैध कारोबार का जरिया बनाकर चल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ मॉडल का गुणगान हर जगह करते हैं किन्तु जो प्रदेश में करोड़ों के घोटालें हो रहे हैं, अवैध रेत खनन हो रहा जिससे प्रत्येक दिन 50 लाख रू की हानि राजस्व की हो रही है। इस विषय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ कह नहीं पाते। छत्तीसगढ़ आज हजारों करोड़ों रू के कर्ज में है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल मे लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है, लगातार अनियमितता हो रही है। वह डी. एम.एफ का मामला हो, कैम्पा का मामला हो या अन्य मद में जो भी कार्य कराए जा रहें है। उसमें यह साबित हो रहा है कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की नदियां बह रही है और  जनता ही अब कहने लगी है भूपेश है तो भष्ट्राचार है।

इसके साथ ही इस बात को भी जनता भली-भांति समझ रही है और आने वाले वक्त  में जनता की कांग्रेस को करारा जवाब देगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!