ब्रेकिंग : जशपुर जिले में 3 माह में हुई 334 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति : विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 कार्यकर्ताओं की हुई सेवा समाप्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत विगत 3 माह के अंदर 125 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 34 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 175 आंगनबाड़ी सहायिका कुल 334 को नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभागीय कार्य में लापएरवाही बरतने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रेशमा लकड़ा केन्द्र गिरला परियोजना लोदाम, श्रीमती सरिता पैंकरा केन्द्र पनिकापारा परियोजना दुलदुला, श्रीमती श्रृध्दा खेस, केन्द्र घण्डूटोली, कलिबा परियोजना कुनकुरी, श्रीमती दुर्गा कश्यप केन्द्र टूकूपारा कुरोग, परियोजना बगीचा कुल 4 कार्यकर्ताओं का सेवा समाप्त किया गया है।

Related posts