जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 नवम्बर को लुड़ेग में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर पत्थलगांव में 27 नवम्बर 2021 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुड़ेग में आयोजित किया गया है।  कलेक्टर ने  शिविर के लिए ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है।  उन्होंने कहा है कि शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इनके द्वारा योजनाओं तथा क्रिया कलापों की आम जनता को जानकारी दिया जाएगा।

Related posts