जशपुर : जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 02 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम खारीझरिया, निवासी स्व. राजीव राम का ढोढ़ी के पानी में डूबने से 17 नवम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी यशोदा बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

इसी प्रकार सन्ना विकासखण्ड के ग्राम बेड़ेकोना, निवासी स्व. मृतक बंशीलाल बुनकर  का आग से जलने से 05 फरवरी 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी नैहरी बुनकर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Related posts