जशपुर जिले में भाजपा चलायेगी विशेष महासंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित, सभी कार्यकर्ताओं को संपूर्ण ऊर्जा से जुड़ने कहा गया

Advertisements
Advertisements

30 मई से 30 जून तक चलेगा भाजपा का महाअभियान, जनसभा रैली सम्मेलन सहित आमजन से करेंगे सीधा संपर्क

केन्द्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने बनायी कार्य योजना, प्रचार प्रसार पर होगा पूरा जोर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान समस्त लोकसभा क्षेत्रों में चलायेगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय, रायगढ़ लोकसभा प्रभारी कृष्ण कुमार राय की उपस्थिति में एवं जिला भाजपाध्यक्ष सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान में सतत व सक्रिय रूप से जुड़ने, कार्य करने कहा गया है।

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र विशेष जनसंपर्क अभियान के प्रभारी व पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर एक माह तक चलाये जाने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान में संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी जिला, मण्डल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर पर आयोजित किये जायेंगे। जिसमें व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क सहित घर-घर में दस्तक देकर मोदी सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाना है। आगे उन्होंने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान में आमजन से सीधे संपर्क के साथ ही जनसभा,रैलियां, पत्रकारिता, प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क कर बैठकें की जायेंगी। छत्तीसगढ़ में चंद महीने बाद विधानसभा चुनाव है। कांग्रेस के कुशासन और उनकी दोषपूर्ण नीतियों को भी कार्यकर्ता जनता के बीच उजागर करें और मैदान में मुकाबले के लिये उतरें।

लोकसभा सांसद गोमती साय ने कहा कि इस महा-अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता का भूमिका महत्वपूर्ण होगा। एक माह तक चलने वाले इस विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता अपनी पूरी ऊर्जा झोंकें। पिछले साढ़े चार वर्षो के दौरान भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार का नया अध्याय लिखा है । कांग्रेस के चरित्र में ही भ्रष्टाचार है। भूपेश बघेल जिन गोठानो को छग के विकास का माडल बताते है वह वास्तव में कांग्रेस का भ्रष्टाचार का माडल है। गोठानों के माध्यम से कांग्रेस सरकार ने अरबो का भ्रष्टाचार किया है। छग में गोठान भ्रष्टाचार का अडडा बन गया है,  और भ्रष्टाचार के इन्ही अडडे को जनता के सामने उजागर करने चलबो गोठान खोलबो पोल कार्यक्रम चलाया जायेगा।

पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि जशपुर जिले के कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि अपनी पूरी ऊर्जा एवं सामर्थ्य के साथ प्रदेश के द्वारा प्रदान किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संपन्न करें ।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णु देव साय ने मोदी सरकार के पिछले 9 वर्षो के दौरान किये गये विकास कार्यो का वर्णन किया। उन्होने बताया कि इन 9 वर्षो में मोदी ने विकास के नये आयाम लिखे है। देश की गरीब जनता के विकास व आर्थिक उन्नति के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाऐं चलाई है।केन्द्र की इन योजनाओं का प्रचार प्रसार जनता के बीच करना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि संगठन का यह अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसमें एक एक कार्यकर्ता को अपना संपूर्ण समय देना है। विशेष जनसंपर्क अभियान में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रुपरेखा व दायित्व तय हो चुके हैं। सभी की सहभागिता व समर्पण भाव से जनता के बीच पहुंचना है। जिला कार्यसमिति बैठक का संचालन महामंत्री मुकेश शर्मा व आभार प्रदर्शन ने किया।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रामसेवक पैंकरा, भरत साय, राजशरण भगत, रोहित साय, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, जिला महामंत्री भरत सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, राजकपूर भगत, देवधन नायक, देवेंद्र गुप्ता,  सुरेश राम भगत, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, यशप्रताप सिंह जूदेव, सालिक साय, गेंदबिहारी सिंह, रीना बरला, ममता कश्यप, लालदेव भगत, गोविंद राम भगत, वरुण जैन,  शारदा प्रधान, संतोष सिंह, दिलमन मिंज, नितिन राय, हरिशंकर यादव , श्रीनायक मिश्रा, कपिल देव साय, श्यामलाल भगत, मंगल राम भगत, रामस्वरूप यादव, कपिलेश्वर सिंह जी, चरित्र दास बाबा, संतोष सहाय, दिनेश प्रसाद, तुलसी कौशिक, मुनेश्वर सिंह केसर, अरविंद भगत, सज्जु खान, दीपक गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, गंगा भगत, नीतू गुप्ता, उमा देवी, सुदाम पंडा, मनीजर राम, कृपा भगत, विनोद निकुंज, जयशंकर यादव,सरस्वती भगत, सुषमा सिंह, गोपाल कश्यप, दीपक अंधारे, विष्णु सोनी, सतीश वर्मा, संतन भगत, आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!