कलेक्ट्रेट कार्यालय जशपुर के अधिकारी-कर्मचारियों ने झीरम घाटी के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ में शांति का टापू बनाने के लिए शपथ लिया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने झीरम घाटी में नक्सल हिंसा में हुए शहीद को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा छत्तीसगढ़ में अहिंसा एवं सहनशीलता में दृढ़ विश्वास रखते हुए पुनः शांति का टापू बनाने के लिए शपथ लिया गया। विदित है कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा शहीद हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी गण, सुरक्षा बल के जवान शहीद हो गए थे।

Related posts