जशपुर जिले में 60 वर्ष या अधिक उम्र के बेसहारा, घुमन्तु वृद्धजन भटकते नजर आने पर इस नंबर में दें जानकारी, इस संस्था द्वारा जिले में निःशुल्क वृद्धा आश्रम का किया जा रहा है संचालन

Advertisements
Advertisements

छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान बांकीटोली द्वारा जिले में निःशुल्क वृद्धा आश्रम संचालन

मोबाईल नम्बर 7898817658 एवं 7804036672 पर दें जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान, बांकीटोली जशपुर द्वारा जिले में 15 मई 2023 से वृद्धा आश्रम स्थापित कर स्वैच्छिक रूप से बेसहारा, घुमन्तु, भिक्षावृति करने वाले वृद्धजन की उचित देखभाल एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क जनकाश्रम का संचालन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान, बांकीटोलीके कार्यक्रम संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में 05 वृद्धजन लाभान्वित हैं। उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि जिले के किसी भी चौक-चौराहों में 60 वर्ष या अधिक बेशहरा, घुमन्तु वृद्धजन भटकते नजर आए तो दूरभाष नम्बर 7898817658 एवं 7804036672 में जानकारी दे सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!