महिला उत्पीड़न के मामलों में सरगुजा पुलिस द्वारा ‘गुंज अभियान’ चलाकर की जा रही सख्त कार्यवाही : थाना गांधीनगर द्वारा अनाचार के मामले में आरोपी को चंद घंटे में किया गया गिरफ्तार !

Advertisements
Advertisements

थाना गांधीनगर में धारा 376(ढ) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में महिला सम्बन्धी मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के दिए गए हैं दिशा निर्देश

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा

सरगुजा/गांधीनगर : प्रार्थिया द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि घटना दिनांक 12 अप्रैल 2019 से 04 मई 2023 के बीच आरोपी नवीन टोप्पो साकिन बनेया सीतापुर द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर कई बार जबरन अनाचार किया गया हैं। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर सदर धारा 376(ढ) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी नवीन टोप्पो साकिन बनेया सीतापुर की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार करने की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं।

इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, उपनिरीक्षक अनीता आयाम, महिला आरक्षक भोली राजवाड़े, आरक्षक अमृत सिंह, आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, आरक्षक प्रविन्द्र सिंह सम्मिलित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!