जशपुर : सड़क दुर्घटना के मामले में 25 हजार की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सड़क दुर्घटना के एक मामलें में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर तहसील के ग्राम पतराटोली निवासी स्व. हेरमन कुजूर की सड़क दुर्घटना में 02 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने से मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सफीरा कुजूर हेतु सोलेशियम फण्ड योजना (हिट एण्ड रन) में दिए गए प्रावधान अनुसार 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts