प्राकृतिक आपदा से जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसके तहत पानी में डूबने से फरसाबहार तहसील के ग्राम खुटगांव निवासी मुतक स्व. मनोज टोप्पो पिता स्व. चक्रधर टोप्पो की मृत्यु 14 दिसम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती राजकुमारी के लिए 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार बगीचा तहसील के ग्राम जुजगू निवासी  स्व. अनुष्का  भगत पिता सुनील भगत की मृत्यु कुंआ के पानी में डूबने से 12 दिसम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री सुनील भगत हेतु 4 लाख एवं कुनकुरी तहसील के ग्राम नारायणपुर थाना के ग्राम सेन्द्रीमुण्डा निवासी  स्व. अलविस खलखो की मृत्यु 5 सितम्बर 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सिलबिना हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts