अज्ञात मृतक महिला एवं बालक की पहचान करने और अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक ने नगद इनाम देने की, की घोषणा, सूचना देने वाले का नाम रखा जावेगा गोपनीय

Advertisements
Advertisements

सूचना देने जारी किए मोबाईल नंबर,

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर चाम्पा (छ0ग0) द्वारा पत्र जारी कर सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि थाना जांजगीर चौकी नैला जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) के अपराध क्रमांक 344/2023 धारा 302, 428 भादवि के अज्ञात मृतिका महिला उम्र करीबन 25 वर्ष व अज्ञात बालक उम्र 06-07 वर्ष की पहचान एवं अज्ञात फरार आरोपी की हर संभावित जगह पर पतासाजी किया गया, लेकिन उक्त अज्ञात मृतिका/बालक एवं आरोपी का आज दिनांक तक कोई पता नहीं चला है।

अतः विजय अग्रवाल, (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा (छ.ग.) पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्र. 80 ए में निहित प्राधवानों के अंतर्गत उद्घोषणा करता हूं कि थाना जांजगीर चौकी नैला, जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) के अपन 344/2023 धारा 302, 428 भादवि के मृतिका महिला एवं बालक पहचान तथा अज्ञात फरार आरोपी के बारे में जो कोई ऐसी महत्वपूर्ण सूचना देगा एवं गिफ्तारी हेतु युक्तियुक्त सूचना देगा, जिससे फरार अज्ञात आरोपी को विधिपूर्वक पतासाजी कर गिफ्तार किया जा सके। उस व्यक्ति को 5000/- रू. ( पांच हजार रूपये) नगद राशि से पुरूस्कृत किया जावेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जावेगा । ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा (छ. ग.) का होगा। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा का मो.नं. (09479193100), अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा का मो.नं. (09479193101 ) एवं उप पुलिस अधीक्षक (बा. वि. अ. अ. सेल) जांजगीर का मो.नं. (8462939797) चौकी प्रभारी नैला का मो.नं. ( 9319140803 ) में सूचना दिया जा सकता है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!