दुर्घटना ब्रेकिंग : कुनकुरी लवाकेरा मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 3 गंभीर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी लवाकेरा राजमार्ग पर कुनकुरी से लगभग आठ किलोमीटर दूर श्रीनदी पुल के आगे मोड पर अनियंत्रित होकर कार क्रमांक ओडी 14 एच 7099 पेड़ से टकराते हुए सड़क से उतर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई है तथा तीन सवार गंभीर रूप से घायल हो गये है। दुर्घटना लगभग साढ़े ग्यारह बजे के आसपास होने की सूचना मिली है।

दुर्घटना की सूचना पर कुनकुरी पुलिस मौके पर पहूंच गई है। घायलों को 108 के माध्यम से उपचार हेतु कुनकुरी के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना के मामले में अग्रीम जांच कार्यवाही कर रही है। प्रारंभिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार कार सवार ओडिसा के राजगांगपुर के निवासी बताये जा रहे है। कार राउरकेला आरटीओ में पंजीकृत है और कार के मालिक के रूप में श्रीमती क्वाडसीया यास्मीन का नाम दर्ज है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!