जिले में विशेष अभियान के अंतर्गत ढाबा, सार्वजनिक/आम स्थानों में शराब पीने वालों पर अभियान चलाकर की गई कार्यवाही : कुल 08 प्रकरण में 08 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध

सम्राट ढाबा, रोड़ा ढाबा, चिंटू ढाबा ग्राम तिलाई, फेमिली ढाबा ग्राम पीसोद, अपना ढाबा ग्राम हथनेवरा, ग्राम तारोद ढाबा, ग्राम अमरताल में आबकारी एक्ट की तहत की गई कार्यवाही

कार्यवाही हेतु सभी थानों/चौकी से पेट्रोलिंग लगाई गई थी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 7.06.2023 को जिले में ढाबा, सार्वजनिक / आम स्थानों पर शराब पीने वालों पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। विशेष अभियान के तहत थाना जांजगीर में 04 प्रकरण, अकलतरा 03, चाम्पा 01इस प्रकार कुल 08 प्रकरणों में 08 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

Related posts