जशपुर : जनहानि के 2 मामलों में प्रभावित परिजनों हेतु 8 लाख की राशि हुई स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 2 मामलों में प्रभावित परिजनों हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील के ग्राम घोघरा निवासी मृतक स्व. राजाराम की सर्पदंश से 22 मई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी सुखमनी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

इसी प्रकार सन्ना विकासखण्ड के ग्राम मुढ़ी, निवासी मृतक स्व. जनक साय का आकाशीय बिजली से 21 अप्रैल 2020 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के माता अनमनी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Related posts