जशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

अधिकारियों को समय सीमा में आवेदनों को निराकृत करने के दिये निर्देश

राजकुमार सिदार, सुदामा चक्रेश के आवेदन का तत्काल किया गया निराकरण शारीरिक अक्षमता को देखते हुए चश्मा और डंडा प्रदाय किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने राजकुमार सिदार, सुदामा चक्रेस के दिव्यांगता को देखते हुए के सुविधा के लिए चश्में व डन्डा  उपलब्ध तत्काल कराया गया।

जनदर्शन में आज, राशन कार्ड, आर्थिक सहायता, पानी की समस्या, रोजगार प्रदाय, मुआवजा, बंटवारा, सीमांकन, भूमि-विवाद, नामांतरण, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त पेंशन, राशन कार्ड, मजदूरी भुगतान, राजस्व संबंधी प्रकरणों का गंभीरता से लेने एवं समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।

Related posts