शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर में प्रवेश प्रांरभ, 29 जून को होगा प्रवेश के लिए अंतिम चयन प्रक्रिया

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

आदिम जाति विभाग द्वारा शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर में सत्र 2023-24 के लिए प्रतिभावन खिलाड़ी छात्र-छात्राओं के प्रवेश प्रारंभ है। शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर में 29 जून 2023 दिन गुरूवार को प्रवेश का अंतिम चयन प्रक्रिया रखी गई है। प्रवेश फार्म शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर में कार्यलयीन अवधि में प्राप्त किया जा सकता है।

शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर  में प्रवेश हेतु माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए आयु सीमा अधिकतम 14 वर्ष, उच्चतर माध्यमिक स्तर के लिये आयु सीमा अधिकतम 18 वर्ष, छात्राओं का चयन 10 बैटरी टेस्ट के आधार पर होगी, छात्राओं का अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना अनिवार्य होगा, पात्र छात्राओं के लिए चिकित्सा प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा, चयनित छात्राओं को सत्र समाप्ति तक रहना अनिवार्य होगा, खेल प्रमाण पत्र की छायाप्रति प्रवेश फार्म के साथ लगाना अनिवार्य है। परिसर में शासन द्वारा छात्राओं को निः शुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी। छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खेलकुद सामग्री एवं गणवे प्रदाय की जावेगी, प्रत्येक प्रवेशित छात्राओं को छात्रवृत्ति शासन द्वारा प्रदाय जाएगा, संस्था में खो-खो फुटबॉल, बेसबाल, हॉकी एवं एथलेटिक्स की व्यवस्था एवं निः शुल्क विशेष कोंचिग की व्यवस्था उपलब्ध की जाएगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!