पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर सम्बन्ध स्थापित करने एवं आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से चलित थाना का किया गया आयोजन.

Advertisements
Advertisements

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में थाना दरिमा के ग्राम नवानगर में आयोजित हुआ चलित थाना.

चलित थाना के दौरान साइबर फ्रॉड से बचने जन जागरूकता एवं आम नागरिकों की समस्याओं का मौक़े पर ही किया गया निराकरण

नशा उन्मूलन अभियान के तहत ग्राम स्तर पर पहल करने एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो,सरगुजा

सरगुजा : पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मित्रवत सम्बन्ध बनाने के उद्देश्य से चलित थाना लगाकर आम नागरिकों को वर्तमान समय में हो रहे विभिन्न प्रकार के अपराधों से अवगत कराकर जन जागरूकता उत्पन्न करने एवं आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री शुभम तिवारी द्वारा दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम नवानगर में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की शिकायत व समस्याएं सुनी गई, साथ ही समस्याओं का तत्काल निवारण कर कुछ मामलों में जांच पश्चात वैधानिक कार्यवाही किये जाने की सुचना फरियादियों को दी गई। साथ ही ग्रामीणों के शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु आश्वास्त किया गया एवं ग्रामीणों को काननू के प्रति जागरूक कर विभिन्न अपराधों की रोकथाम व कमी लाने के लिये जानकारी दी एवं ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिये जागरूक किया गया ताकि लोग आनलाईन ठगी के शिकार न हो।

चलित थाना के दौरान उपस्थिति आम नागरिकों को नाबालिग बालक/ बालिकाओं, महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं संरक्षण के सम्बन्ध में अधतन जानकारी दी गई।  ग्रामीणों को सरगुजा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान “नवाबिहान” की जानकारी देकर नशा उन्मूलन की दिशा में अग्रसर होने हेतु ग्राम स्तर पर पहल करने की समझाईस दी गई।  ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान किया गया एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईस दिया गया। यातायात नियमों के तहत दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने, दुपहिया वाहन में तीन सवारी नही बैठाने, वाहन चालते समय मोबाईल फोन नहीं चलाने, बिना लायसेंस एवं नाबालिक को वाहन नहीं चलाने की समझाईस दिया गया, साथ ही महिला सुरक्षा सम्बन्धी “अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी देकर अधिक से अधिक संख्या में डाउनलोड कर उपयोग करने की जानकारी दी गई।

चलित थाना के दौरान प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री शुभम तिवारी, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक अजय पांडेय, आरक्षक अभय चौबे, ग्राम नवानगर के वरिष्ठ नागरिक सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थिति रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!