कुनकुरी युवा कांग्रेस द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा का हुआ समापन, जय स्तम्भ पर युंकाईओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, फोड़े पटाखे, काटा केक : हमारे नेता राहुल गांधी का नफरत के बाजार में मोहब्बत बांटने के संदेश को हमनें जन जन तक पहूंचाया – रूफी खान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा, सह-प्रभारी इकबाल ग्रेवा, श्रीमती प्रियंका सारसर एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, जशपुर जिला युवा कांग्रेस प्रभारी सिमरिया जी के निर्देशानुसार विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान के नेतृत्व में जननायक राहुल गांधी को जन्मदिन के उपहार स्वरूप समस्त संगठनात्मक जिला एवं विधानसभा ईकाईयों में दिनांक 16 जून 2023 से 19 जून 2023 तक राहुल गाँधी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश एवं मोदी सरकार की कुनीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई जैसे तमाम मुद्दों को लेकर विधानसभा स्तर पर तीन दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा का आज समापन कुनकुरी जय स्तम्भ चौक पहूंचकर हुआ।

भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस कुनकुरी विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान द्वारा बताया गया कि कुनकुरी के जयस्तंभ चौक में भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया गया और राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटा गया। पूर्व में राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी जिसमें कई प्रदेश ऐसे थे जो यात्रा में जुड़ नही पाए थे छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने ऐसे जगहों पर भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन कर राहुल गांधी के यात्रा के उद्देश्य को मजबूती प्रदान किया है।

विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान ने बताया कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है इन्होंने निम्न वर्ग के लोगों का शोषण ही किया है, केंद्र सरकार अपने जनहित मुद्दों को लेकर अब तक से विफल और देश का माहौल खराब करने में सफल रही है जिसका खामियाजा निम्न वर्ग के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कुशासन के चलते ही राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई। जनमत के विरुद्ध जाकर केंद्र सरकार अपनी मनमानी कर रही है। पद यात्रा के समापन व राहुल गांधी के जन्मदिवस कार्यक्रम में नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष अजेम टोप्पो, नगर पंचायत पार्षद उर्मिला लकड़ा, नगर पंचायत के पार्षद दीपक केरकेट्टा, सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष नीरज पारीकएवं कुरकुरी के समस्त युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सम्मिलित रहे।

Related posts