अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने दी बधाई, कहा ‘हर घर आंगन योग‘ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं !

Advertisements
Advertisements

योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

जशपुर/कुनकुरी : संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। योग दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें सकारात्मकता और आंतरिक भावनात्मक मजबूती भी मिलती है। वास्तव में योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है।

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कहा है कि योग को निरोग रहने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। हर साल 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस मनाता है। इस वर्ष की वसुधैव कुटुम्बकम्‘ के सिद्धान्त पर आधारित एक विश्व एक स्वास्थ्य‘ थीम रखी गयी है। सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें।

उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि कहा है कि शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और प्रतिरोधक क्षमता के विकास पर योग का काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। इसे नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करें। ‘हर घर आंगन योग‘ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। योग से जीवन में सकारात्मकता आएगी। तन और मन दोनों स्वस्थ्य रखकर हम ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ के साथ ‘गढ़बो स्वस्थ छत्तीसगढ़‘ के सपने को तेजी से साकार कर सकते हैं। स्वस्थ्य रहें और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करें।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!