जशपुर विधानसभा की टिफिन बैठक : घर-घर संपर्क कर जन जन तक पहुंचेगे भाजपा कार्यकर्ता, महाजनसंपर्क अभियान से समर्थन जुटाएंगे पार्टी के लिए

Advertisements
Advertisements

केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से अवगत कराएंगे जनता को

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

जशपुर : प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह, रायगढ़ लोकसभा प्रभारी कृष्ण कुमार राय, विधान सभा प्रभारी रमन अग्रवाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में जशपुर विधानसभा की टिफिन बैठक आयोजित की गई।

भाजपा नेताओं ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेमिसाल 9 साल गरीब कल्याण, सेवा  सुशासन को समर्पित के पूर्ण होने पर भाजपा संगठन द्वारा चलाए जा रहे हैं महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क कार्यक्रम में केंद्र की भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और सर्व वर्ग के हित के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी लेकर जन-जन से संपर्क करते हुए योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि जशपुर विधानसभा के सभी मंडलों एवं उनके शक्ति-केंद्र के सभी बूथों तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सुनिश्चित कर दी गई है। केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को भी जनता तक ले जाकर उनके झूठे जन घोषणा-पत्र की जमीनी हकीकत से अवगत कराना है।

30 जून तक चलने वाला घर-घर संपर्क अभियान एक ऐसा माध्यम है, जिससे लोगों के बीच जाकर हम अपने सरकार की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं और योग्य जरूरतमंद जनता तक सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

आगे उन्होंने कहा कि संपर्क से संवाद होगा, संवाद से संबंध बनेंगे, संबंध से समर्थन भाजपा के पक्ष में अवश्य होगा। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने-अपने आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ता अपने साथ टिफिन लेकर पहुंचे थे। बैठक का संचालन जशपुर शहर मंडल के अध्यक्ष संतोष सिंह एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पप्पू ओझा ने किया।

इस अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी फैजान सरवर खान ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजशरण भगत, गोविंद राम भगत, भाजयुमो अध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, देवधन नायक, राज कपूर भगत, रुपेश सोनी, शरद चौरसिया, डीडीसी शांति भगत, शारदा प्रधान,  प्रतिमा भगत, नीतू गुप्ता, सुषमा सिंह, श्याम लाल भगत, मंगल भगत, आकाश गुप्ता, विकास सोनी, अरविंद भगत, गंगा राम भगत, सज्जु खान, गणेश गुप्ता, विनोद निकुंज, निखिल गुप्ता, आशु राय, शोभापति दीवान, तरुण शर्मा, गणेश साहू, सतीश वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!