पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत छः गुम महिलाओं को दस्तायाब कर सौंपा परिजनों को.

Advertisements
Advertisements

ऑपरेशन मुस्कान में सूरजपुर पुलिस को मिली यह बड़ी सफलता

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर

सूरजपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत छः गुम महिलाओं को सूरजपुर पुलिस ने अभियान चलाकर दस्तयाब किया है। पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के सतत् मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने पूरी संवेदनशीलता के साथ ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत अधिक से अधिक गुम इंसान दस्तयाबी करने के निर्देश दिए थे। जिसके तारतम्य जिले के थाना-चौकी की पुलिस इस अभियान में लगी हुई है। इसी कड़ी में थाना प्रतापपुर पुलिस के द्वारा 1, प्रेमनगर पुलिस के द्वारा 1, जयनगर पुलिस के द्वारा 1, ओड़गी पुलिस के द्वारा 2 एवं झिलमिली पुलिस के द्वारा 1, गुम इंसान के रूप में दर्ज मामलों से संबंधित कुल छः महिलाओं को अलग-अलग स्थानों से बरामद कर दस्तयाब शुमार किया गया है।

इस अभियान से संबंधित गुम हुई महिलाएं बिना बताए दिगर जिला, गांव सहित अपनी सहेली के यहां चली गई थी। ऑपरेशन मुस्कान में सूरजपुर पुलिस को यह सफलता मिली और कई को तलाशने के लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ी। पुलिस के द्वारा खोजबीन का यह अभियान संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता में रखते हुए माता-पिता और परिजनों की खुशियां लौटा रहा है। गुम इंसान को ढूंढने के लिए विशेष तकनीकी साधनों की भी मदद ली गई। दस्तयाब की गई गुम महिलाओं को विधिवत उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया, इस दौरान परिजनों के चेहरे में खुशी की लहर देखी गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!