जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव को दी गई विदाई

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव जशपुर का राज्य शासन के द्वारा  जिला पंचायत सीईओ का रायगढ़ स्थानान्तरण होने पर जिला प्रशासन द्वारा विदाई दी गई।

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि जितेंद्र यादव को दी गई सभी जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन किया। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य बेहतर ढंग से किया है। कलेक्टर ने आगामी जिम्मेदारी के निर्वहन की भी शुभकामनाएं दी।

विदाई के मौके पर नव पदस्थ सीईओ संबित मिश्रा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा अपर कलेक्टर आई.एल. ठाकुर,  डिप्टी कलेक्टर पी. व्ही. खेस्स सहित अन्य अधिकारियों ने अपने साथ किए काम को साझा किया गया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

सीईओ जितेंद्र यादव ने कहा कि जशपुर का सारा स्टाफ सहयोगी है, सभी के सहयोग और कलेक्टर के मार्गदर्शन में जशपुर में काम करने में कभी कठिनाई नहीं हुई, जिससे अपने सभी दायित्वों को आसानी से निर्वहन कर सका। उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया। इस मौके पर विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!