जशपुर कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां एवं कानून व्यवस्था कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरण एवं स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विकास कार्य कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पटवारियों के समय मान वेतन मान, सेवा पुस्तिका, गोपनीय प्रतिवेदन की अद्यतन जानकारी ली।

कलेक्टर ने अद्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता के संबंध में जानकारी ली। जिसमें अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 के संबंध में घर-घर सर्वे का कार्य बी.एल.ओ. 25 मई से 23 जून 2023 तक किया जावेगा तथा 02 से 31 अगस्त तक दावा-आपति निर्धारित की गई है। प्रथम संक्षिप्त पुनपरीक्षण के दौरान प्राप्त फार्म- 6,7,8 का निराकरण यथाशीघ्र किये जाने के निर्देश दिए गए। 04 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जावेगा। द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान कोई भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में न इस बात का विशेष ध्यान रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में थर्ड जेंडर एवं पीडब्लूडी मतदाताओं का संवेदनशीलता से चिन्हांकन कर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने की कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। जिले के सभी मतदान केन्द्रों की न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं एएमएफ की जांच ईआरओ द्वारा स्वयं अथवा अपने निर्देशन में किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। मतदान केन्द्रों के यक्तियुक्तकरण की जानकारी निर्देशानुसार आवश्यक जांच उपरांत प्रतिवेदन 26 जून 2023 तक अनिवार्य रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय जशपुर को उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों की बैठक लेकर जानकारी देने निर्देशित किया।

कलेक्टर डॉ. मित्तल ने राजस्व के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बंटाकन, सीमांकन, नामांतरण, भू अर्जन के प्रकरणों का निराकरण करने के लिए कहा है। अधिकारियों को समय सीमा का विषेश ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!