प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की हैं। जिसमें पानी में डूबने से कुनकुरी तहसील के ग्राम सेन्द्रीमुण्डा निवासी स्व. अलविस खलखो की मृत्यु 05 सितम्बर 2021 को हो जाने पर मृतक की पत्नी सिलबिना हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार  फरसाबहार तहसील के ग्राम खुटगांव निवासी स्व. मनोज टोप्पो की मृत्यु 14 दिसम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती राजकुमारी हेतु 4 लाख रुपए, एवं बगीचा तहसील के ग्राम जुजगू निवासी स्व. अनुष्का भगत की मृत्यु 19 दिसम्बर 2020 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री सुनील भगत हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!