मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु अपने कब्जे में रखने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 02.100 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल.

रोपी मन्नू राठौर उम्र 58 वर्ष साकिन वार्ड न. 09 पथर्रा पारा नरियरा, थाना मुलमुला के विरूद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

मुलमुला : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28 जून 2023 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी कि मन्नू राठौर उम्र 58 वर्ष साकिन वार्ड नं 09 पथर्रा पारा नरियरा थाना मुलमुला का जो ग्राम नरियरा जनकपुर राधा कृष्ण मंदिर के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु एक थैला में रखा हुआ है। जिसकी सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के समक्ष विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से 02.100 किलो ग्राम गांजा को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी मन्नू राठौर उम्र 58 वर्ष साकिन वार्ड नं 09 पथर्रा पारा नरियरा थाना मुलमुला का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस प्रकरण की कार्यवाही में उपनिरीक्षक संतोष शर्मा थाना प्रभारी मुलमुला, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक रेमन सिंह, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक राजा रात्रे, आरक्षक राजेंद्र राठौर का विशेष योगदान रहा।

Related posts