जशपुर कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक : एनएच 43 के शेष मुआवजा राशि पर कार्रवाई कर समय पर भुगतान करने के दिए निर्देश

बारिश के मौसम में गोबर एवं वर्मी खाद को सुरक्षित रखने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में सप्ताहिक समय सीमा की बैठक में एनएच 43 के भूमि अधिग्रहित हितग्राहियों को मुआवजा राशि संबंध में जानकारी ली तथा एनएच 43 के अधिकारी को लंबित मुआवजा प्रकरण पर कार्रवाई कर समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए।उन्होंने जिले में सीएम द्वारा किए गए घोषणाओं,  किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति, पेंशन, राशन कार्ड, कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण सहित सभी विभागों के लंबित टीएल प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की प्रगति के संबंध में जानकारी  ली एवं जिनका शेष है  डोर टू डोर सर्वे कर  शत प्रतिशत बनाने कहा।

कलेक्टर ने जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो एवं जरूरतमंद लोगों को ब्लड समय पर उपलब्ध हो सके इसके लिए सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को  ब्लड बैंक सेंटर जाकर ब्लड डोनेट करने निर्देशित किया। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जिनका नही बना है स्कूलों से जानकारी लेकर शत प्रतिशत बनाने अभियान चलाने के निर्देश दिए। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया एवं समय अवधि की जानकारी ली एवं भर्ती प्रक्रिया समय में पूर्ण करने निर्देशित किया।

कलेक्टर डॉ. मित्तल ने सभी जनपद सीईओ को गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सोसायटी के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट खाद का विक्रय प्राथमिकता से करने के लिए कहा है। बारिश के मौसम को देखते हुए वर्मी खाद और गोबर को बचाने सुरक्षित रखने के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए कहा। ताकि गोबर खरीदी एवं वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने का कार्य प्रभावित ना हो। उन्होंने कहा कि गौठानों में नियमित निगरानी रखते हुए एल्टीएक्टीविटी कार्य में तेजी लाने लाए।उन्होंने रीपा अंतर्गत अधोसंरचना एवं विभिन्न गतिविधियों के लिए बनाए जा रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर अन्य गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा,  अपर कलेक्टर, सभी एसडीएम एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts