भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य आशीष गजनवी का कुनकुरी विधानसभा दौरा, युवा कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज, कुनकुरी विधायक और युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष को लेकर भी कहा……पढ़ें पूरी खबर…देखें वीडियो क्या कहा प्रभारी ने….

Advertisements
Advertisements

यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो” अभियान पर जोर देते हुए युवा कार्यकर्ताओं को कर रहे है प्रोत्साहित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी : भारतीय युवा कांग्रेस ने विभिन्न प्रदेशों में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्यों को लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लोकसभा प्रभारी आशीष गजनवी हैं। प्रभारी का चुनावी दौरा कार्यक्रम विगत दिनों जशपुर विधानसभा से प्रारंभ हुआ था जो आज 5 जुलाई को कुनकुरी विधानसभा मे समापन हुआ। प्रभारी ने “यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो” पर जोर देते हुए युवा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।

रायगढ़ लोकसभा प्रभारी आशीष गजनवी के प्रथम रायगढ़ लोकसभा के कुनकुरी विधानसभा आगमन पर युवा कांग्रेस के कुनकुरी विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान द्वारा बहुत ही उत्साहपूर्वक स्वागत किया एवं विश्राम गृह में युवा कांग्रेस की बैठक रखी गई।

लोकसभा प्रभारी आशीष गजनवी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो भी कार्यकर्ता मजबूती से बूथ में काम करेगा उसे ही आगे बढ़ाया जाएगा। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पूरा हक़ है स्वेच्छा से काम छोड़ सकते हैं। लेकिन कोई भी कार्यकर्ता “डोर टू डोर” कार्यक्रम में लापरवाही न बरतें। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बुथ स्थर पर युवाओं से सम्पर्क में रहेंगे। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्य करने निर्देशित किया गया गया है। युथ को एक ही बात कहना है आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। भाजपा की केन्द्र सरकार ने युवाओं के साथ किये वादो को पूरा नही कर पाई। रोजगार के मुद्दे पर केन्द्र सरकार पूरी तरह विफल रही है। लोक सभा प्रभारी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोशल मीडिया का जमाना है लोगो से जुड़ना है। पुनः सरकार बनाने की अपील की।

कुनकुरी विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान ने कहा कि हमारे लोकसभा प्रभारी बहुत ही सुलझे हुए व्यक्ति हैं और युवा कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता से स्वयं मिल रहे हैं। उनके लोकसभा प्रभारी बनने पर हम सभी युवा साथियों में काफी उत्साह व्याप्त है।

कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी पूर्णिमा सिमरिया, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशिका कुजूर, प्रदेश सचिव संजय पाठक, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान, शेखर चौहान, किशन सिंह एवं समस्त युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!